फ्रांस के कॉन्स में आयोजित हुए कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। इसमें दीपिका पादुकोण, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत आदि मेट गाला इवेंट में नजर आए। इस दौरान दीपिका पादुकोण इवेंट में लाल रंग का गाउन पहन के पहुंची। उन्होंने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। दीपिका की इस फोटो को महज 11 घंटे में 8 लाख 69 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया और कमेंट किए। उनकी इस फोटो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। लेकिन रणवीर ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका के इस लुक पर कमेंट पर अपना हाल-ए-दिल बयां कर दिया। उन्होंने एक शब्द में ही दीपिका की तारीफ कर दी। उन्होंने दीपिका की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- उफ्फ यार…और साथ में एक दिल वाली इमोजी भी बनाई। रणवीर के महज एक शब्द से ही समझ आ रहा है कि उन्हें दीपिका का ये लुक कितना पसंद आया। बता दें कि दीपिका ने इस साल के इवेंट में अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गर्ग द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहना है। रेड कलर के इस गाउन के साथ उन्होंने काफी कम ज्वैलरी पहनी थी। वहीं अपने इस प्लेन गाउन के साथ दीपिका ने डायमंड्स से सजे टसाकी ईयर रिंग्स और मोतियों की अंगूठी पहनी थी, जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रही थी। बता दें कि मेट गाला इवेंट न्यूयॉर्क शहर में मौजूद ‘मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट’ के ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट’ के लिए फंड जमा करने को हर साल आयोजित कराया जाता है।
Related Articles
शादी के मामले में दीपिका और आलिया से दो कदम आगे निकलीं प्रियंका चोपड़ा, मां को दे रही हैं ये Surprise
‘टॉक ऑफ द टाउन’ शो से अपना दिल दे चुकीं प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस को अपनी फैमली से क्लोजनेस बढ़ाने का फैसला किया है। भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी प्रियंका […]
‘खिलजी’ की जबरदस्त एक्टिंग से रणवीर ने जीता सबका दिल,दादा साहेब फाल्के से नवाजे जायेंगे
बॉलीवुड के खिलजी रणवीर सिंह का फिल्म करियर मात्र 8 साल है, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और परफॉर्मेंस के दम पर एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। हर फिल्म में अपने रोल […]
रोहित शेट्टी ने शेयर की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर, कहा-आ रहे हैं ‘सिंबा, सिंघम और सूर्यवंशी’
रणवीर सिंह इन दिनों ‘सिंबा’ की सफलता से बेहद खुश हैं. हाल ही में फिल्म की सफलता के बाद एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें फिल्म से जुड़े सभी सितारे मौजूद थे. […]
Be the first to comment