फ्रांस के कॉन्स में आयोजित हुए कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। इसमें दीपिका पादुकोण, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत आदि मेट गाला इवेंट में नजर आए। इस दौरान दीपिका पादुकोण इवेंट में लाल रंग का गाउन पहन के पहुंची। उन्होंने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। दीपिका की इस फोटो को महज 11 घंटे में 8 लाख 69 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया और कमेंट किए। उनकी इस फोटो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। लेकिन रणवीर ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका के इस लुक पर कमेंट पर अपना हाल-ए-दिल बयां कर दिया। उन्होंने एक शब्द में ही दीपिका की तारीफ कर दी। उन्होंने दीपिका की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- उफ्फ यार…और साथ में एक दिल वाली इमोजी भी बनाई। रणवीर के महज एक शब्द से ही समझ आ रहा है कि उन्हें दीपिका का ये लुक कितना पसंद आया। बता दें कि दीपिका ने इस साल के इवेंट में अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गर्ग द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहना है। रेड कलर के इस गाउन के साथ उन्होंने काफी कम ज्वैलरी पहनी थी। वहीं अपने इस प्लेन गाउन के साथ दीपिका ने डायमंड्स से सजे टसाकी ईयर रिंग्स और मोतियों की अंगूठी पहनी थी, जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रही थी। बता दें कि मेट गाला इवेंट न्यूयॉर्क शहर में मौजूद ‘मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट’ के ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट’ के लिए फंड जमा करने को हर साल आयोजित कराया जाता है।
Related Articles
जल्द होगी रणवीर-दीपिका के शादी की औपचारिक घोषणा, ये खबर आई सामने
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कब शादी करने वाले हैं, ये जानने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं. दो दिन पहले ही हुए एक मीडिया कॉनक्लेव में रणवीर सिंह ने बेहद ही दिलचस्प तरीके से […]
सामने आई रणवीर-दीपिका की वेडिंग डेट, इस दिन लेंगे सात फेरे!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे ये खबर कुछ सच होती दिख रही है। दरअसल, एक अंग्रेजी […]
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी की अटकलो का बाजार गरम ? शुरू हो गई तैयारियां!
खबर है कि अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने जा रहा है। खबरें तो यहाँ तक भी हैं कि रणवीर और दीपिका के मम्मी-पापा ने तो दोनों की शादी अगले […]
Be the first to comment