भारतीय हॉकी के लिए आज नई सुबह हुई.. ऐसी सुबह जिसने उसकी तकदीर बदल दी। ऐसी सुबह जिसमें जीत की नई कहानियां गढ़ी गई.. वो कहानियां जो ऐतिहासिक है और पिछले 4 दशकों में सबसे खास भी। टोक्यो ओलंपिक में आज भारत ने 41 साल का इंतजार खत्म करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है।
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के भूमि पूजन की पहली वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिए लाभार्थियों को राशन बांटा गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि 5 अगस्त का दिन बहुत खास हो गया है। इसी दिन दो साल जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया, पिछले साल राम मंदिर भूमि पूजन हुआ और आज ओलिंपिक में भारतीय हॉकी ने 41 साल बाद मेडल जीता।
पीएम मोदी ने हॉकी के बहाने विपक्ष पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ में सेल्फ गोल करने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने लाभार्थियों से बातचीत में कहा, ‘आज की ये 5 अगस्त की तारीख बहुत विशेष बन गई है। ये 5 अगस्त ही है, जब 2 साल पहले आर्टिकल-370 को हटाकर जम्मू कश्मीर के हर नागरिक को हर अधिकार, हर सुविधा का पूरा भागीदार बनाया गया था।’
Be the first to comment