बॉलीवुड के खिलजी रणवीर सिंह का फिल्म करियर मात्र 8 साल है, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और परफॉर्मेंस के दम पर एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। हर फिल्म में अपने रोल के साथ इंसाफ करने वाले रणवीर एक बार फिर अपने रोल को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार कारण थोड़ा अलग है। कि फिल्म पद्मावत में खिलजी का रोल निभाने वाले रणवीर ने सभी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, उन्हें इसके लिए इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा रहा है। फिल्म पद्मावत में खिलजी के रोल से रणवीर की एक्टिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। बता दें कि रणवीर सिंह को अपने रोल को लेकर शुरुआत से बॉलीवुड क्रिटीक और आलोचकों से तारीफ मिली थी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी अहम भूमिका में थे। फिल्म में रणवीर ने काफी गंभीर रोल प्ले किया था। शूटिंग के बाद रणवीर को अपने करेक्टर से बाहर आने के लिए साइकेट्रिस के पास जाने की जरूरत पड़ गई थी। रणवीर की जबरदस्त एक्टिंग देखते हुए दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंड अवार्ड कमेटी ने रणवीर सिंह को पत्र भेजकर अवॉर्ड देने की सूचना दी है।
Related Articles
जल्द होगी रणवीर-दीपिका के शादी की औपचारिक घोषणा, ये खबर आई सामने
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कब शादी करने वाले हैं, ये जानने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं. दो दिन पहले ही हुए एक मीडिया कॉनक्लेव में रणवीर सिंह ने बेहद ही दिलचस्प तरीके से […]
सामने आई रणवीर-दीपिका की वेडिंग डेट, इस दिन लेंगे सात फेरे!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे ये खबर कुछ सच होती दिख रही है। दरअसल, एक अंग्रेजी […]
CANNES 2018: रेड ड्रेस में दीपिका ने बिखेरे जलवे, रणवीर ने बयां किया अपने दिल का हाल
फ्रांस के कॉन्स में आयोजित हुए कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। इसमें दीपिका पादुकोण, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत आदि मेट गाला इवेंट में नजर आए। इस […]
Be the first to comment