बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 6 मई को मेंहदी सेरेमनी में बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी इस खुशी के मौके पर शामिल हुईं। सोनम के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही थी। इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार मौजूद था। बोनी कपूर से लेकर खुशी कपूर भी बहन की मेहंदी सेरेमनी एंजॉय करती नजर आ रही थीं। वहीं, जाह्नवी कपूर भी सफेद कलर का शरारा पहन इस अंदाज में वेन्यू पर पहुंची। गाड़ी से उतरते ही चारों और कैमरे उन्हें कैद करने लगे और देखते ही देखते उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दरअसल, हर कोई ब्राइड के बाद जाह्ववी पर नजर लगाए बैठा था। जाहन्वी के अलावा मेहंदी में करण जौहर, संजय कपूर के लड़की शनाया कपूर और रानी मुखर्जी भी मौजूद रहीं। इतना ही नहीं, कई और हस्तियों के अलावा अर्जुन कपूर ने भी बहन की मेहंदी में शिरकत की। सोनम अपनी मेहंदी के मौके पर पिंक कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आईं। वहीं, आनंद भी मैचिंग शेरवानी में सोनम के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
Related Articles
इंतजार खत्म, आज रिलीज होगा फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का ट्रेलर
करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिसा स्टारर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद बुधवार को रिलीज होने जा रहा है। तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर की […]
Insta-stylists इंस्टा स्टाइलिस्ट फैशन में अलग ही बात हैं
अब वे दिन नहीं रहे, जब रनवे और रेड कार्पेट केवल फैशन के रुझानों और शैलियों के लिए एकमात्र स्थान थे, और यह केवल बड़े फैशन शो के लिए रह गया है। सोशल मीडिया का […]
आनंद आहूजा के साथ यूं मस्ती कर रहीं सोनम कपूर
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन और अपनी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंदू आहूजा से 8 मई को धूमधाम से शादी रचाई. बॉलीवुड स्टार्स की मौजूदगी में इनकी शादी मुंबई में हुई, […]
Be the first to comment