सबसे कम उम्र का भारतीय अरबपति उत्तर प्रदेश से

मोबाइल वॉलेट पेटीएम के संस्थापक 39 वर्षीय विजय शेखर शर्मा सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति बने हैं। उत्तर प्रदेश के रहने वाले शर्मा फोर्ब्स की सूची में 40 साल से कम उम्र के एकमात्र भारतीय अरबपति हैं।
फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की 2018 की सूची में 1.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शर्मा को 1,394 वें पायदान पर रखा है। फोर्ब्स ने कहा है कि नोटबंदी के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक पेटीएम के 25 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और इस मंच पर प्रतिदिन 70 लाख लेनदेन होते हैं। शर्मा के पास पेटीएम में 16 प्रतिशत हिस्सेदारी है जिसका मूल्य 9.4 अरब डॉलर है।अलीगढ़ से की शरुआती पढ़ाई
शर्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से डिग्री हासिल की है। उन्होंने वर्ष 2000 में वन97 कम्यूनिकेशंस की स्थापना की थी। शर्मा ने 2011 में मोबाइल वॉलेट पेटीएम की स्थापना की थी। इसके साथ ही ई- कॉमर्स कारोबार पेटीएम मॉल और पेटीएम पेमेंट्स बैंक भी खड़ा किया।
अलीगढ़ जैसे छोटे शहर आकर कारोबारी दुनिया में अपना सिक्का जमाने वाले शर्मा पैसे बनाने का हूनर पढ़ाई के समय से ही जानते हैं। उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही 1997 में एक वेबसाइट indiasite.net बनाई थी। इसे दो साल बाद 10 लाख डॉलर में बेच दिया। डॉलर के मौजूदा मूल्य के आधार पर यह राशि 6.5 करोड़ रुपये के करीब है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*