कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा है कि जब आप सुनते ही नहीं तो फिर मन की बात के लिए सुझाव क्यों मांगते हैं।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक और सवाल दागा है। उन्होंने पूछा है कि जब आप जानते हैं कि देश आपसे क्या सुनना चाहता है, तो फिर आखिर सुझाव मांगने की क्या जरूरत है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “पिछले महीने आपने मन की बात के लिए मेरे सुझावों को नजरंदाज कर दिया। आप इसमें सिर्फ अपनी ही बात करते हैं, तो फिर इसके लिए सुझाव क्यों मांगते हैं। आपको अपने मन में पता है कि हर भारतीय आपसे किस बारे में सुनना चाहता है। 1. नीरव मोदी का 22,000 की लूट, 2. राफेल में 58,000 करोड़ का घोटाला। मुझे आपके उपदेशों का इंतजार है”
Modi Ji, last month you ignored my suggestions for your Mann Ki Baat monologue.
Why ask for ideas when in your heart you know what every Indian wants to hear you speak about?
1. Nirav Modi's 22,000 Cr. Loot & Scoot
2. The 58,000 Cr. RAFALE scam.
I look forward to your sermon. pic.twitter.com/jp0AnLePtU
— Office of RG (@OfficeOfRG) February 21, 2018
राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ 14 फरवरी प्रधानमंत्री द्वारा ट्वीट कर 25 फरवरी को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए सुझाव मांगने वाले ट्वीट को भी संलग्न किया है।राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछते रहे हैं। 17 फरवरी को राहुल गांधी ने कांग्रेस संचालन समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे हमले किए थे। उन्होंने नीरव मोदी द्वारा 22,000 करोड़ रुपए के घोटाले पर केंग्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा। राहुल ने कहा कि बिना ‘बड़े लोगों’ की मदद और प्रश्रय के 22,000 करोड़ का घोटाला नहीं हो सकता था। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार में शामिल लोगों को इस घोटाले की पहले से पूरी जानकारी थी, इसके बिना यह संभव ही नहीं था। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री सामने आकर इन सवालों के जवाब देने चाहिए।
Be the first to comment