इतने करोड़ लोगों ने लाइव देखी प्रिंस हेरी-मेगन की शादी

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अदाकारा मेगन मर्केल की शाही शादी को अमेरिका में 2 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों ने टीवी पर देखा। निल्सन द्वारा जारी की गई रेटिंग में यह जानकारी दी गई। शनिवार को हुई इस शाही शादी के समारोह को लगभग 2 करोड़ 92 लाख लोगों ने टीवी पर लाइव देखा। दर्शकों की संख्या के मामले में इस विवाह समारोह ने साल 2011 में प्रिंस विलियम और केट मेडिलटन की शाही शादी देखे जाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसे 2 करोड़ 28 लाख लोगों ने देखा था। हैरी और मेगन, विंडसर कैसल के सेंट जॉर्जस चैपल में शनिवार को एक सामारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रिंस हैरी की शादी में सैकड़ों मेहमानों के बीच उनकी दो पूर्व प्रेमिकाएं भी शामिल हुईं थी। चेल्सी डेवी (32) और क्रेसिडा बोनास (28) ने अपने पूर्व प्रेमी को मेगन मार्कल (36) से शादी करते देखा। इस लम्हे के बीच दोनों मुस्करा रही थीं। टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक डेवी और प्रिंस 2004 से 2011 तक प्रेम संबंध थे। सात साल पहले वे अलग हो गए लेकिन आपस में मित्र बने रहे। वह शाही समारोहों में अक्सर दिखती रहीं। बोनास और हैरी ने 2012 से 2015 के बीच एक-दूसरे के साथ डेटिंग की। इसके बाद उनके संबंध खत्म हो गए , लेकिन वे भी मित्र बने रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*