बोल्‍ड EYE लाइनर से आप भी पा सकती हैं प्रिया प्रकाश की तरह बोल्ड आंखें

सोशल मीडिया पर रातों रात स्टार बनी मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अपने अंखियों और कातिलाना अंदाज से हर किसी को अपना दिवाना बना लिया है। वैलेंटाइन डे से पहले इंटरनेट पर वायरल हुआ प्रिया का एक वीडियो। जिसमें वो अपनी सुंदर आंखों और भौंहों से फ्लटी एक्‍सपैरेशन दे रही है।

इस वीडियों को देख हर कोई उनकी आंखों में मर मिटा हैं। इस वीडियों को देखने के बाद प्रिया के आंखों के साथ ही उनके आई मेकअप की भी खूब तारीफे हो रही हैं। आज हम आपको प्रिया के आंखियों से गोली मारने की अदा के बाद उनकी खूबसूरत आंखों का राज बताने जा रहे हैं। आप प्रिया की इन टिप्स को अपनाकर उनकी तरह आईमेकअप से खूबसूरत आंखे पा सकती हैं।

खूबसूरत आंखों पर ये कहा..
कई बड़े टीवी चैनलों को इंटरव्यू दे चुकी प्रिया प्रकाश से जब उनकी खूबसूरत आंखों का राज पूछा गया तो उन्होंने शर्माते हुए कहा ‘मैनें अपनी आंखों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की है। मेरी आंखें जैसी भी हैं वो नेचुरली हैं। शायद भगवान ने ही इन्हें इतना खूबसूरत बनाया है। दूसरी बात ये भी है कि जब से मेरा वीडियो वायरल हुआ है और लोग मेरी आंखों को खूबसूरती कह रहे हैं तब से मैं भी सोच रही हूं कि क्या मेरी आंखें वाकई में खूबसूरत हैं?’

प्रिया वारियर के आई मेकअप टिप्‍स
प्रिया के वायरल हुए इस वीडियो में जितने खूबसूरत उनके एक्सप्रेशन है उतनी ही खूबसूरत उनकी आंखें भी है। एक महिला को खूबसूरत दिखने के लिए उनकी आंखों का खूबसूरत दिखना बहुत जरुरी होता है। आईमेकअप से आज हम आपको प्रिया प्रकाश वॉरियर की तरह आई मेकअप करनी कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स-

जेल लाइनर
प्रिया की तरह आई मेकअप करने के लिए आप जेल लाइनर का प्रयोग कर सकती हैं। इससे आंखों की वाटर लाइन में अच्छी तरह लाइनर और काजल लग पाता है।

बोल्‍ड लाइनर
एक ओर जहां लड़कियों की पसंद विंग्ड लाइनर बन रहा है वहीं प्रिया ने बहुत ही साधारण लाइनर लगाया हुआ है। जिस देखकर आप भी बहुत आसानी से लगा सकती हैं। प्रिया ने बोल्‍ड लाइनर लगाकर आंखों को बोल्‍ड लुक दिया है।


किनारे से दिया है बोल्‍ड टच
अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि प्रिया की आंखों में जिस तरह का लाइनर लगा है वो आगे से काफी पतला है और पीछे की तरह से मोटा है। बस इसे बोल्‍ड लुक देने के लिए लाइनर के ऊपर एक से दो बार परत लगाई गई हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*