सेंसेक्स पहली बार 34,600 के पार, निफ्टी 10700 के करीब, स्मॉलकैप ऑलटाइम हाई पर

पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड स्तर पर हुई। तीसरी तिमाही में कंपनियों के बेहतर नतीजों की उम्मीद से शुक्रवार को सेंसेक्स औऱ निफ्टी रिकॉर्ड नए स्तर पर खुले। शुरुआती कारोबार में तेजी से सेंसेक्स ने 34638.42 के रिकॉर्ड नई ऊंचाई को छुआ। वहीं 10,690.25 प्वाइंट्स तक पहुंचा। आईटी को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी से मार्केट को सपोर्ट मिला है। वहीं हैवीवेट मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, ओएनजीसी, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक में बढ़त से मार्केट में तेजी बरकरार है।

पिछले रिकॉर्ड हाई स्तर

– 12 जनवरी को सेंसेक्स ने 34638.42 के रिकॉर्ड नई ऊंचाई को छुआ। वहीं 10,690.25 प्वाइंट्स तक पहुंचा।
– 11 जनवरी को निफ्टी ने 10,664.60 का ऑलटाइम हाई बनाया था।
– 09 जनवरी को सेंसेक्स ने ऊंचाई का नया स्तर 34565.63 प्वाइंट्स को छुआ।
– 08 जनवरी को सेंसेक्स ने 34487.52 प्वाइंट्स का स्‍तर छुआ, वहीं निफ्टी 10,631.20 के हाई तक गया था।
– 5 जनवरी 2018 को सेंसेक्स 34,175 और निफ्टी 10,566.10 प्वाइंट्स तक गया था।
मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी

– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों खरीददारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.38 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में सन टीवी, फेडरल बैंक, एमफैसिस, टाटा ग्लोबल, एबीएफआरएल, एमआरपीएल, वॉकहार्ट फार्मा, भारत फोर्ज, टोरेंट पावर, नैटको फार्मा, टोरेंट फार्मा 0.90-2.37 फीसदी तक बढ़े।
– वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.71 फीसदी मजबूत हुआ है। कारोबार में स्मॉलकैप इंडेक्स ने 20130.86 का हाई बनाया। स्मॉलकैप शेयरों में केईआई, डुकॉन, उत्तम स्टील, मोरपेन लैब 6.46-11.85 फीसदी तक उछले।

आईटी को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त

– कारोबार में आईटी को छोड़ सभी सेक्टोल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.32 फीसदी बढ़कर 25,743.85 अंक पर कारोबार कर रहा है। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.70 फीसदी दर्ज की गई है।
– हालांकि निफ्टी आईटी में में 0.12 फीसदी की गिरावट है। नतीजे से पहले इंफोसिस के शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं नतीजे के बाद प्रॉफिट बुकिंग से टीसीएस 1.20 फीसदी से ज्यादा टूट गया है।

 

एसजीएक्स निफ्टी पहली बार 10,700 के पार

– अमेरिकी बाजारों में मजबूती से शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ साथ कारोबार हो रहा है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.34 फीसदी बढ़कर 10,694 अंक पर कारोबार कर रहा है। एसजीएक्स निफ्टी पहली बार 10,700 के पार निकलने में कामयाब हुआ है। कारोबार के दौरान एसजीएक्स निफ्टी ने 10,709 का ऑलटाइम हाई बनाया।
– जापान का बाजार निक्केई 13 अंक की गिरावट के साथ 23,697 अं पर कारोबार कर रहा है। वहीं हैंग सेंग 157 अंक की बढ़त के साथ 31,280 अंक पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 2487 अंक पर कारोबार कर रहा है, जबकि ताइवान इंडेक्स 81 अंक चढ़कर 10,891 अंक पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट की चाल सपाट है और 4 अंक की बढ़त के साथ 3430 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.25 फीसदी की उछाल के साथ 3521 अंक पर कारोबार कर रहा है।

 

अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद

– गुरुवार को अमेरिकी बाजार ने ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया। डाओ जोंस 206 अंक की उछाल के साथ 25,575 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 58 अंक बढ़कर 7,212 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 19 अंक की तेजी के साथ 2,768 अंक पर बंद हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*