भाजपा विधायक का विवादित बयान भगवान राम भी रेप की घटनाओं को नहीं रोक सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम भी बलात्कार की बढ़ती घटनाओं को नहीं रोक सकते हैं। एएनआई के अनुसार, उत्तरप्रदेश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भगवान राम भी इस तरह की घटनाओं को नहीं रोक सकते हैं। यह समाज का स्वभाविक प्रदूषण है। इससे कोई भी बचने वाला है। सभी का धर्म है कि समाज के सभी लोगों को अपना परिवार समझ के, सभी को अपनी बहन समझ के धर्म का पालन करना चाहिए। संस्कार के बल पर ही इसपे नियंत्रण होगा। संविधान के बल पर नियंत्रण नहीं होगा।

यह पहली बार नहीं है जब सुरेंद्र सिंह ने बलात्कार को लेकर इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले वे भी वो अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उन्होंने उन्नाव के भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पर लगे रेप केस में बचाव करते हुए कहा था कि तीन बच्चों की मां से कोई बलात्कार करता है क्या?  जिसके पिता पर लाठी चले उसके साथ क्या कोई रेप कर सकता है? उन्होंने रेप की घटना को प्रायोजित बताते हुए कहा था कि मनोवैज्ञानिक अाधार पर कह सकता हूं कि कोई भी 3-4 बच्चों की मां से दुष्कर्म नहीं कर सकता है। कुछ समय पहले सुरेंद्र सिंह ने यह भी कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव धर्मयुद्ध होगा। इसमें संस्कृतियों की लड़ाई होगी। महाभारत की तरह कौरवों और पांडवों के बीच रण होगा। पांडवों के दल में पीएम मोदी सेनापति और अर्जुन की भूमिका में होंगे। वहीं, दूसरी ओर कौरवों के दल का नेतृत्व कांग्रेस करेगा। मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव धृतराष्ट्र की भूमिका में होंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*