प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आनेवाले दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। शादी राजस्थान के जोधपुर में होने जा रही है और इसके लिए ये कपल भारत भी आ चुका है। एक तरफ जहां निक और प्रियंका के परिवारवाले शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं वहीं बीते दिनों इन्होंने अपने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के साथ मिलकर बैचलरेट पार्टी का मजा लिया। सोमवार रात को प्रियंका और निक को पूरे परिवार और करीबी दोस्तों के साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया। डिनर पार्टी के बाद निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस कपल की डिनर पार्टी में आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा भी साथ नजर आईं। प्रियंका निक की शादी में शरीक होने के लिए निक जोनस के भाई जो जोनस भारत आ चुके हैं। उनके साथ में पार्टनर सोफी टर्नर भी आई हुई हैं। मुंबई में हुए इस डिनर पार्टी में जो जोनस और सोफी टर्नर भी मौजूद थी। सोशल मीडिया पर इनकी पार्टी की कुछ स्पेशल फोटोज देखने को मिली है जिसे देखकर पता चलता है कि अपनी शादी को लेकर ये दोनों कितने ही खुश हैं। इसके बाद प्रियंका निक को एक साथ मुंबई के जुहू इलाके में एक साथ देखा गया। इंटरनेट पर प्रियंका और निक की फोटोज अब खूब वायरल भी हो रही हैं। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका के बाद बॉलीवुड प्रियंका और निक की शादी का इंतजार कर रहा है। बताया जा रहा है कि इनकी शादी की रस्में 30 नवंबर से अदा करना शुरू की जाएंगी और 2 दिसंबर को ये सात फेरे लेंगे। हालांकि, कपल ने अभी तक शादी की डेट का खुलासा नहीं किया है।
Related Articles
शादी के मामले में दीपिका और आलिया से दो कदम आगे निकलीं प्रियंका चोपड़ा, मां को दे रही हैं ये Surprise
‘टॉक ऑफ द टाउन’ शो से अपना दिल दे चुकीं प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस को अपनी फैमली से क्लोजनेस बढ़ाने का फैसला किया है। भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी प्रियंका […]
‘केसरी’ को लेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल, फैंस से माफी मांगनी पड़ी
करण जौहर के घोषणा करते ही लोगों ने करण को ट्रोल करना शुरु कर दिया। करण ने फैंस को बताया कि उनकी फिल्म ‘केसरी’ की लीड अभिनेत्री का रोल परिणीति अदा करेंगी। करण ने अपने […]
दीपिका ने हासिल किया एशिया की सबसे सेक्सिएस्ट महिला का खिताब, पीछे छूटीं प्रियंका
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लगातार अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं लेकिन इसी बीच एक और अच्छी खबर दोनों से जुड़ी हुई सामने आ रही है. शादी के बाद भी दीपिका […]
Be the first to comment