संसद हमले की आज 17वीं बरसी है। 13 दिसंबर, 2001 को देश की संसद पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। 5 बंदूकधारियों ने संसद परिसर पर हमला कर वहां अंधाधुंध गोलियां बरसायीं थीं। इस हमले के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान, संसद भवन के गार्ड समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे और 5 आतंकवादी मारे गए थे।
इस हमले में शहीद हुए लोगों को आज संसद भवन परिसर में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पीएम मोदी समेत सभी पार्टी के सांसदों और नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
Congress President @RahulGandhi along with Members of Parliament pay tribute to the Martyrs of the 2001 Parliament Attack. pic.twitter.com/trnzBosmXw
— Congress (@INCIndia) December 13, 2018
Delhi: Congress President Rahul Gandhi, Congress leader Ghulam Nabi Azad pay tribute to people who lost their lives in the terrorist attack on Parliament on December 13, 2001 pic.twitter.com/SVpR9vDZR0
— ANI (@ANI) December 13, 2018
Delhi: Vice-President Venkaiah Naidu, Prime Minister Narendra Modi, Former PM Manmohan Singh, BJP Chief Amit Shah pay tribute to people who lost their lives in the terrorist attack on Parliament on December 13, 2001 pic.twitter.com/99pMwV7qr9
— ANI (@ANI) December 13, 2018
बता दें कि 17 साल पहले संसद पर एक सफेद एंबेसडर कार में आए 5 आतंकवादियों अचानक गोलीबारी शुरू कर दी थी। सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर संसद भवन पर आतंकियों ने पूरी प्लानिंग के साथ हमला कर दिया था। सबसे पहले एके-47 से लैस 5 आतंकियों ने गेट नंबर एक पर खड़ी एक कार पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी। आतंकियों ने करीब 45 मिनट तक संसद भवन के अंदर जवान और गार्ड्स से मुठभेड़ करते रहे। इस दौरान आंतकियों ने लगातार गोलियां बरसाईं थी और बारुद गोले फेंके थे।
Be the first to comment