हनीमून मनाकर मुंबई वापस लौटे ये कपल्स, एयरपोर्ट पर आए नजर.

सोनम और आनंद आहूजा की शादी के बाद चुपके-चुपके शादी के बंधन में बंधने वाले नेहा-अंगद और हिमेश-सोनिया अपने अपने शॉर्ट हनीमून से वापस लौट आए हैं। सोनम की शादी से कुछ दिन बाद ही नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों एक-दूसरे के साथ दिन में शादी के बंधन में बंधे थे और रात को ही अपने हनीमून पर यूएसए के लिए रवाना हो गए थे। दोनों अपने शॉर्ट हनीमून पर गए थे। नेहा और अंगद हनीमून की फोटो अपने सोशल मीडिया पर साथ-साथ शेयर कर रहे थे।
नेहा के बाद अचानक शादी कर फैंस को हैरान किया हिमेश और सोनिया ने। जी हां, लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हिमेश और सोनिया ने दिल्ली के गुरुद्वारे में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने सात फेरे लिए। दोनों ही उसी दिन रात को अपने शॉर्ट हनीमून पर दुबई के लिए रवाना हुए थे। हिमेश ने इंस्टा पर कुछ फोटो भी शेयर की थीं। हिमेश भी अपने हनीमून के बाद मुंबई वापस लौट आए हैं। दोनों कपल्स को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*