यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन और केंद्रीय श्रम आयुक्त की बीच वार्ता विफल होने के बाद आज और कल बैंकों में हड़ताल रहेगी। हड़ताल के कारण वेतनभोगियों को सैलरी के लिए इंतजार करना होगा। लोगों की पेंशन भी अटक जाएगी। लगातार दो दिन बैंक बन्द रहने से आम लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी होगी। आज दोपहर 12 बजे से बैंक कर्मी एकजुट होकर स्टेट बैंक की कचहरी स्थित मुख्य ब्रांच पर प्रदर्शन करेंगे। यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय सहायक मंत्री संजीव मेहरोत्रा, कर्मचारी नेता अरविंद रस्तोगी और दिनेश सक्सेना ने बताया कि पिछले दिनों हुई बैठक में आईबीए ने कर्मचारी संघों को दो प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। इसको यूनाइटेड फोरम ने नकार दिया था। इस प्रस्ताव को बेहद अपमानजनक मानते हुए हड़ताल का ऐलान किया गया है। हम लोगों ने नोटबन्दी के दौरान दिन रात मेहनत की। उसके बाद भी सरकार सम्मानजनक वेतन वृद्धि को राजी नहीं है।
Related Articles
क्या है ताजमहल का इतिहास, कितने सालों में बनकर तैयार हुआ
बुधवार देर शाम आए आंधी तूफान ने आगरा में तबाही मचा दी। तूफान की वजह से 15 लोगों की मौत गई और 24 लोगों के घायल हो गए । इस तूफान ने जहां कई लोगों […]
नोटबंदी जैसे हालातः बैंकों और एटीएम में फिर गहराया कैश का संकट, ये हैं वजह
नोटबंदी के बाद एक बार फिर एटीएम और बैंकों में कैश का संकट गहरा गया है। एटीएम में कैश की किल्लत को लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं। बढ़ते एनपीए ने बैंकों की साख […]
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारत के बजरंग पूनिया ने हासिल किया खास मुकाम
राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग में खास मुकाम हालिस किया है। आगामी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए चुनी गयी 30 सदस्यीय भारतीय टीम में वो […]
Be the first to comment