BJP मुख्यालय में प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर शख्स ने फेंका जूता, कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस

जिस शख्स ने जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंका है उसका नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है।

 

 
गुरुवार को भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंक दिया। बताया जा रहा है कि जूता फेंकने वाला शख्स कानपुर का रहने वाला है। वहीं जिस शख्स ने राव पर जूता फेंका है उसका नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है।

डॉक्टर है शख्स: बता दे कि आरोपी शख्स शक्ति भार्गव एक डॉक्टर बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी सिविल लाइंस, कानपुर का रहने वाला है। ऐसे में एक बड़ा सवाल जो सामने आ रहा है वो यह कि अगर शख्स भाजपा का कोई कार्यकर्ता नहीं है और पत्रकार भी नहीं है। तो ऐसे में वो मंच के पास तक कैसे पहुंचा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*