अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान की नहीं, हिंदुस्तान की बात करिए : प्रियंका

आगरा के जरार में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसमें प्रियंका ने जहां राष्ट्रवाद को लेकर भाजपा पर तीखे प्रहार किए तो वहीं राहुल ने नोटबंदी और किसानों के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी को घेरा।

भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान की नहीं, हिंदुस्तान की बात करिए। युवा, किसान और जवान की बात करिए। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो शहीदों का सम्मान कीजिए। प्रियंका के किसानों के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का पैसा चोरी कर उद्योगपति को देने का आरोप लगाया। इस दौरान वो ‘चौकीदार’ को लेकर भी नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने से नहीं चूके। राहुल ने कहा कि मोदी ने किसानों को बर्बाद कर दिया है और अंबानी, नीरव जैसे उद्योगपतियों की चौकीदारी कर रहे हैं।

सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी ने फतेहपुर सीकरी से न्याय यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान मंच पर राहुल और प्रियंका के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, यूपी प्रदेश अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राज बब्बर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*