लोकसभा चुनाव 2019 : अंतरिक्ष में कामयाबी पर राहुल की डीआरडीओ को बधाई, पीएम को दी विश्व रंगमंच की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. इस संबोधन में पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बन चुका है. पीएम ने बताया कि भारत का मिशन शक्ति कामयाब हो गया है और भारत ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइट मार गिराया है.

उन्होंने कहा, ‘भारत ने आज अपना नाम स्पेस पॉवर के रूप में दर्ज करा दिया है. अब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह तमगा हासिल था. हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है. कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया.’

अंतरिक्ष में नई कामयाबी के लिए राहुल गांधी ने डीआरडीओ को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर तंज भी कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि विश्वरंगमंच दिवस पर मैं पीएम मोदी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।

अंतरिक्ष में नई कामयाबी के लिए राहुल गांधी ने डीआरडीओ को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “डीआरडीओ आपने बहुत अच्छा काम किया, हमें आप पर गर्व है।” ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर तंज भी कसा है। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, “विश्व रंगमंच दिवस पर मैं पीएम मोदी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।”

पीएम के संबोधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “मोदी ने बेरोजगारी, गावों की परेशानी, महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की है।” साथ ही अखिलेश यादव ने अंतरिक्ष में इस उपलब्धि के लिए डीआरडीओ और ईसरो को बधाई दी।

पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा बड़ा देश बन गया है। उन्होंने बताया कि एलईओ सैटेलाइट को मार गिराना एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने इस मिशन के सभी लक्ष्यों को हासिल किया है, इसके लिए भारत में निर्मित सैटेलाइट का प्रयोग किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*