10 फरवरी को प्रियंका राहुल के साथ मंच साझा कर सकते हैं वरुण गांधी…!

नई दिल्ली : प्रियंका गांधी की सक्रीय राजनीति में एंट्री के बाद गांधी परिवार की तरफ से एक और ऐसी खबर आने वाली है, जो भाजपा खेमे में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकती है। खबर है कि राहुल और प्रियंका गांधी के चचेरे भाई वरुण गांधी अब कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक, वरुण गांधी जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मंच साझा करते हैं। सूत्रों ने बताया कि लखनऊ में 10 फरवरी को कांग्रेस पार्टी एक रैली का आयोजन करने वाली है। अटकलें हैं कि इसी रैली में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में वरुण गांधी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

फिलहाल वरुण गांधी सुल्तानपुर सीट से भाजपा के सांसद हैं और उनकी मां मेनका गांधी भी मोदी सरकार में मंत्री हैं। वरुण गांधी कई बार सार्वजनिक तौर पर भाजपा के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इसी कारण राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा है कि वरुण भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि उन्‍हें वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने संबंधी अटकलों की कोई जानकारी नहीं है।

आपको यह भी बता दें कि प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष और भाई राहुल गांधी के साथ चार फरवरी को कुंभ मेले में गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की औपचारिक शुरुआत कर सकती हैं। प्रियंका उसी दिन उत्तर प्रदेश की महासचिव का पदभार संभालेंगी । साथ ही लखनऊ में राहुल गांधी के साथ संयुक्त रूप से एक संवाददाता सम्मेलन भी करेंगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*