प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बैचलरेट पार्टी में मचाया धमाल, आलिया-परिणीति भी हुईं शामिल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आनेवाले दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। शादी राजस्थान के जोधपुर में होने जा रही है और इसके लिए ये कपल भारत भी आ चुका है। एक तरफ जहां निक और प्रियंका के परिवारवाले शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं वहीं बीते दिनों इन्होंने अपने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के साथ मिलकर बैचलरेट पार्टी का मजा लिया। सोमवार रात को प्रियंका और निक को पूरे परिवार और करीबी दोस्तों के साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया। डिनर पार्टी के बाद निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस कपल की डिनर पार्टी में आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा भी साथ नजर आईं। प्रियंका निक की शादी में शरीक होने के लिए निक जोनस के भाई जो जोनस भारत आ चुके हैं। उनके साथ में पार्टनर सोफी टर्नर भी आई हुई हैं। मुंबई में हुए इस डिनर पार्टी में जो जोनस और सोफी टर्नर भी मौजूद थी। सोशल मीडिया पर इनकी पार्टी की कुछ स्पेशल फोटोज देखने को मिली है जिसे देखकर पता चलता है कि अपनी शादी को लेकर ये दोनों कितने ही खुश हैं। इसके बाद प्रियंका निक को एक साथ मुंबई के जुहू इलाके में एक साथ देखा गया। इंटरनेट पर प्रियंका और निक की फोटोज अब खूब वायरल भी हो रही हैं। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका के बाद बॉलीवुड प्रियंका और निक की शादी का इंतजार कर रहा है। बताया जा रहा है कि इनकी शादी की रस्में 30 नवंबर से अदा करना शुरू की जाएंगी और 2 दिसंबर को ये सात फेरे लेंगे। हालांकि, कपल ने अभी तक शादी की डेट का खुलासा नहीं किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*