अमित शाह ने कहा- भाजपा चाहती है राम जन्मभूमि पर जल्द भव्य मंदिर बने

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर जल्द भव्य मंदिर बने। शाह ने भाजपा के चुनावी रोड शो के दौरान संवाददाताओं से कहा, सभी लोग चाहते हैं कि (अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पर) राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो। हम भी यही चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राम मंदिर निर्माण में कथित तौर पर बाधाएं पैदा कर रही है।
बहरहाल, भाजपा अध्यक्ष ने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि उनकी पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अध्यादेश या कानून बनाने का विकल्प इस्तेमाल कर सकती है। उन्होंने इस प्रश्न पर कहा, “उच्चतम न्यायालय में (राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में) जनवरी में सुनवाई है। देखिये, क्या होता है।
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लि प्रचार के अंतिम समय में सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को सूबे की आर्थिक राजधानी इंदौर में रोड शो किया। उन्होंने राज्य में लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतने के मतदाताओं से समर्थन मांगा।
धार में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की सेहत पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, धीरे बोला करें कमलनाथ और सेहत की चिंता करें। धार के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में शाह ने कहा,“कमलनाथजी जोर से बोलते हैं, उन्हें सेहत का ख्याल रखना चाहिए। राजनीति तो आती-जाती रहेगी, इसलिए धीरे बोलना चाहिए, सेहत ठीक रहे यह जरूरी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*