नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच आर-पार की लड़ाई होगी। संख्या बल में भारी सरकार ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाकर विपक्ष की मुहिम को ध्वस्त करने की कोशिश में है, वहीं विपक्ष असंतुष्ट दलों का साथ लेकर सरकार को हराने के लिए कमर कस चुका है। यह लड़ाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों यहां के आंकड़ों और मुद्दों को लेकर मिशन-2019 पर निकलेंगे।
आंध्र प्रदेश के साथ न्याय नहीं हुआ। आंध्र के साथ सरकार ने भेदभाव किया है। हमारे यहां बीजेपी का हाल कांग्रेस जैसा होगा। योजना अयोग की रिपोर्ट की अनदेखी की गई है। भाजपा ने भ्रष्टाचारियों को बचाया है। आंध्र और मोदी सरकार के बीच धर्मयुद्ध है , ये जंग तानाशाह और लोकतंत्र के बीच है। आंध्र प्रदेश आर्थिक बोझ से दबा हुआ है, आंध्र में प्रति व्यक्ति आय कम है। लोकसभा में जयदेव गल्ला: 2016 में विशेष पैकेज देने का वादा किया गया था लेकिन कुछ नहीं मिला।
Be the first to comment