प्रियंका चोपड़ा ही नहीं सेलिना गोमेज भी हो चुकी हैं निक पर फिदा, ये 7 हसीनाएं रह चुकी हैं गर्लफ्रेंड

आजकल सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के बीच कथित अफेयर की चर्चा गर्म है। बीते दिनों दोनों की कई रोमांटिक फोटोज सामने आई थीं। प्रियंका और निक के रिश्ते में सभी को इतनी दिलचस्पी है कि रोज़ इन दोनों के बारे में एक नई खबर सामने आ जाती है। लेकिन बता दें कि प्रियंका से पहले भी 25 साल के निक जोनस की जिंदगी में 7 और हसीनाएं आ चुकीं हैं जो बेहद खूबसूरत हैं तो चलिए जानते हैं निक जोनस की डेटिंग हिस्ट्री और ब्रेकअप के कारणों को…। महज 13 साल की उम्र में ही निक जोनस को मिली सायरस से प्यार हो गया था। मिली निक की पहली गर्लफ्रेंड मानी जाती हैं। ये दोनों पहली बार 2006 में एक चैरिटी इवेंट में मिले थे । यह इवेंट डिज़्नी चैनल द्वारा आयोजित किया गया था। वहीं से इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन इनका प्यार मात्र एक साल तक ही चला। साल 2007 के अंत में उनका ब्रेकअप भी हो गया। मिली सायरस से अलग होने के बाद साल 2008 में निक सेलेना गोमेज को डेट करना शुरु कर दिया। इसी साल ‘बर्निंग अप’ सॉन्ग में सेलेना गोमेज और निक जोनस ने साथ में स्टेज शेयर किया था। तब निक केवल 15 साल के थे। इनका यह प्यार भी एक साल ही चला और दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद भी कहा जाता है कि ये दोनों मिलते थे और यह मिलन फिर से साल 2010 में रोमांस में बदल गया। कहा जाता है कि दूबारा से मिलने के बाद भी इनका प्यार नहीं टिका और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। सेलेना से ब्रेकअप करने के बाद निक की जिंदगीं में ब्रिटिश ऐक्ट्रेस लिली कॉलिन्स की एंट्री हुई। माना जाता है कि सेलेना गोमेज और निक के बीच में दूरी आने की वजह लिली ही थी। हालांकि, बाद में ट्विटर पर निक ने खुद इस रिश्ते की बात से इनकार भी किया। फरवरी 2012 तक निक ने डेल्टा को डेट किया और इसके बाद दोनों अलग हो गए इनके अलग होने की कोई खास वजह सामने नहीं थी। एक न्यूज पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि निक और केंडाल ने साल 2015 में एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। पिछले साल की बात है जब खबर आई कि ‘विक्टोरिया सीक्रेट’ मॉडल जॉर्जिया फॉलर के संग निक डेट कर रहे हैं और यह तब की बात है जब निक अपने भाई जो की सगाई पार्टी में जॉर्जिया के साथ दिखे थे और यूएस वीकली में यह रिपोर्ट आई थी कि दोनों कैजुअली डेटिंग कर रहे। ओलिविया के साथ निक की रिलेशनशिप काफी दिनों तक रही। वैसे कहा जाता है कि निक की लाइफ में कोई भी लड़की 1 साल से ज्यादा नहीं टिक सकती। इस मामले में ओलिविया सबसे लकी निकली। निक साथ ओलिविया का रिश्ता साल 2013 में शुरू हुआ था 2 साल बाद दोनों साल 2015 में अलग हो गए।
अब निक बॉलीवुड की देसी गर्ल से करीबियां बढ़ा रहे हैं। अब देखना ये है कि निक और प्रियंका की ये दोस्ती कितने समय तक टिकती है। या फिर निक की दूसरी गर्लफ्रेंड की तरह प्रियंका भी एक साल ही नजर आएंगी। बता दें कि बीते दिनों प्रियंका निक के साथ इंडिया आईं थीं। यहां उन्होंने फैमिली के साथ गोवा में छुट्टियां मनाई। खबर यह भी थी कि दोनों जल्द ही सगाई भी कर सकते हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*