प्रियंका चोपड़ा की जिंदगीं से जूड़े हर राज को खोल देगी UNFINISHED, कुछ ऐसी है कहानी

 

हॉलीवुड में अपने काम से धूम मचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर फिल्म ‘भारत’ से वापसी कर रही हैं। जल्द ही वह सलमान खान के साथ नजर आयेंगी। हाल ही में प्रियंका न्यूयॉर्क में फोर्ब्स वुमेन्स सम्मिट में शिरकत करने पहुंचीं थी। अब वह फिल्मी जगत से हटकर कु़च अलग कुछ करना चाहती हैं। देशी गर्ल प्रियंका 2019 में अपना संस्मरण ले कर आने वाली हैं। जो कि अन ‘अनफिनिश्ड’ होगी।
दरअसल, ‘अनफिनिश्ड’ एक किताब का नाम है । इस किताब में वो सभी बातें होंगी जिनके बार में प्रियंका पहले कभी बात नहीं की थी। इस किताब में प्रियंका के शुरुआती फिल्मी करियर से लेकर उनके शिखर की अभिनेत्री बनने तक की कहानी होगी। यह किताब अमेरिका और ब्रिटेन किताब का प्रकाशन यूएस के बैलेनटाईन बुक्स द्वारा किया जा रहा है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपनी किताब को लेकर खासी उत्साहित हैं। किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने घोषणा की कि ‘अनफिनिश्ड’ किताब अभिनेत्री , निर्माता , सामाजिक कार्यकर्ता और यूनीसेफ की सद्भावना दूत की निजी कहानियों और अनुभवों का संग्रह है। यह किताब अमेरिका और ब्रिटेन में भी यह किताब प्रकाशित होगी। प्रियंका ने किताब के बारे में कहा कि किताब का अंदाज बिल्कुल मेरी तरह ईमानदार , मजाकिया , जोशीला , बोल्ड और विद्रोही होगा। मैं हमेशा निजी व्यक्ति रही हूं। मैंने अपने सफर के दौरान अपनी भावनाओं के बारे में कभी बात नहीं की लेकिन अब मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं। प्रियंका की मानें तो ये किताब महिलाओ के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। खासकर उनके लिए जो ये सोचते हैं कि उन्हें जीवन में सबकुछ नहीं मिल सकता। उनका कहना है उन्हें जीवन में सबकुछ चाहिए और ये बात उन्होने साबित की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*