आज और कल बैंकों में हड़ताल, अटकी सैलरी

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन और केंद्रीय श्रम आयुक्त की बीच वार्ता विफल होने के बाद आज और कल बैंकों में हड़ताल रहेगी। हड़ताल के कारण वेतनभोगियों को सैलरी के लिए इंतजार करना होगा। लोगों की पेंशन भी अटक जाएगी। लगातार दो दिन बैंक बन्द रहने से आम लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी होगी। आज दोपहर 12 बजे से बैंक कर्मी एकजुट होकर स्टेट बैंक की कचहरी स्थित मुख्य ब्रांच पर प्रदर्शन करेंगे। यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय सहायक मंत्री संजीव मेहरोत्रा, कर्मचारी नेता अरविंद रस्तोगी और दिनेश सक्सेना ने बताया कि पिछले दिनों हुई बैठक में आईबीए ने कर्मचारी संघों को दो प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। इसको यूनाइटेड फोरम ने नकार दिया था। इस प्रस्ताव को बेहद अपमानजनक मानते हुए हड़ताल का ऐलान किया गया है। हम लोगों ने नोटबन्दी के दौरान दिन रात मेहनत की। उसके बाद भी सरकार सम्मानजनक वेतन वृद्धि को राजी नहीं है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*