शादी के बंधन में यूं बंधे सोनम और आनंद, सितारों का आना-जाना लगातार जारी

लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही सोनम की शादी आज यानि मंगलवार को होने जा रही है। मुबंई के बांद्रा स्थित हवेली में सोनम और आनंद सात फेरे लेंगे। आंनद आहूजा दूल्हा बन सोनम को लेने के लिए पहुंच चुके हैं। वहीं वेन्यू पर कपूर परिवार भी मौजूद है। सोनम की शादी बीच में छोड़कर जैकलीन वापस भी निकल गई हैं। बताया जा रहा है कि मूवी की शूटिंग के चलते उन्हें बीच में ही जाना पड़ा।
वहीं, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी अपनी पत्नी किरण राव के साथ वहां पहुंचे हैं। साथ में उनका बेटा जुनैद खान भी नजर आ रहे हैं। वहीं, बीत दिन शमशेरा का ट्रेलर से चर्चा में आए रणबीर सिंह भी सोनम की शादी में पहुंच चुके हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस बीच सितारों का जाना भी शुरू हो गया है। जैकलीन के अलावा, ‘वीरे दी वेडिंग’ फेम करीना और सैफ भी पार्टी से निकल चुके हैं। शादी की रस्में जारी हैं। आनंद और सोनम एक फोटो में साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में सोनम की बहन रिया कपूर सोनम के साथ खड़ी दिख रही हैं। दोनों की शादी सिक्ख रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। वेडिंग इंवाइट के हिसाब से शादी का ड्रेस कोड इंडियन अटायर की रखा गया है। सिर्फ कपूर परिवार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। इनमें बिग बी, जैकलीन, स्वरा भास्कर, करण जौहर, अंशूला कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर, रानी मुखर्जी सभी वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। पार्टी में अभिषेक बच्चन बहन श्वेता बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने सफेद और गोल्डन पगड़ी पहन रखी है। वहीं रानी मुखर्जी भी पर्पल कलर के लहंगे में नजर आ रहे हैं। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी अपने भाई के साथ वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। वहीं खबर आ रही है कि सोनम की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि सोनम ने लाल रंग का लंहगा पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। सोनम ने भाइयों के बीच लाल रंग की चुनरी के नीचे शरमाते हुए एंट्री की। सोनम एकदम परफेक्ट ब्राइड लग रही हैं। सोनम कपूर ने अपने शादी में एंट्री बिल्कुल वैसे ही की जैसे आम लड़कियों की होती है। लाल चुनरी के नीचे अपने भाईयों के साथ सोनम काफी खूबसरत नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बेटी के श्वेता के साथ सफेद लिबास में पहुंचे।सोनम की शादी में शरीक़ होने छोटे नवाब तैमूर अली खान भी मम्मी करीन कपूर, पापा सैफ अली खान और मौसी करिश्मा कपूर के साथ पहुंचे हैं। पिंक कुर्ते और सफेद पजामे में तैमूर बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*