प्रियंका की बॉलीवुड वापसी पर सलमान ने ली चुटकी, तो देसी गर्ल ने कहा, यूपी की पली बढ़ी हूं…

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर रहने वाली प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ ‘भारत’ से वापसी कर रही हैं। फिल्म को अली अब्बास डायरेक्ट कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में सलमान ने प्रियंका को लेकर ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद प्रियंका ने भी ऐसा जवाब दिया जो शायद सलमान ने भी नहीं सोचा होगा।
दरअसल, सलमान ने प्रियंका को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा आपकी घर वापसी पर स्वागत है। जल्दी मिलता हूं आपसे…वैसे हमारी फिल्म हिन्दी है।’सलमान ने मजाक करते हुए ये ट्वीट किया, लेकिन प्रियंका भी चुप नहीं रहीं और सलमान का रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘यूपी बरेली की पली बढ़ी हूं जनाब…देसी गर्ल…बहुत खुश हूं आप सबके साथ काम करने पर, मिलती हूं सबको सेट पर।’बता दें कि पिछले कुछ समय से प्रियंका हॉलीवुड में बिजी हैं। फिलहाल वो ‘क्वांटिको’ की शूटिंग के लिए काफी समय से मुंबई से बाहर थीं। प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘जय गंगाजल’ थी और अब 2 साल बाद वो बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*