अमेरिकाः कैलिफोर्निया के यूट्यूब मुख्यालय में फायरिंग से 4 घायल, महिला हमलावर ने खुद को गोली से उड़ाया

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में कम से कम चार लोग घायल हो गये हैं। फायरिंग कैलिफोर्निया स्थिति यू-ट्यूब मुख्यालय में हुई। कि फायरिंग एक महिला ने की थी। हालांकि फायरिंग के बाद महिला शूटर ने खुद को भी गोली मार ली।
सैन ब्रूनो पुलिस चीफ एड बारबेरिनी ने बताया कि यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी करने वाली महिला बंदूकधारी बिल्डिंग के अंदर मरी हुई पाई गई। उन्होंने कहा कि महिला बंदूकधारी ने अपने आपको गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बारबेरिनी ने बताया कि गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर भगदड़ सी मची हुई थी और लोग घबराए हुए थे। शूटिंग की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंच गई थीं और पुलिस ने लोगों को इलाके से दूर रहने को कहा। इसके बाद यू-ट्यूब ऑफिस को भी बंद कर दिया गया और लोगों को बाहर निकाला गया। इस हमले में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी में घायल चार लोगों में से एक को महिला बंदूकधारी जानती थी।
सीबीएसी न्यूज के मुताबिक घायल युवक को संदिग्ध हमलावर महिला शूटर का प्रेमी बताया जा रहा है। गोलीबारी में घायल दो महिलाओं में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरी की स्थिति में सुधार हो रहा है।
फिलहाल इस गोलीबारी की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां घरेलू विवाद मानकर इसकी जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही गोलीबारी की वजह साफ हो पाएगी।वहीं, गूगल के CEO सुंदर पिचई ने यू-ट्यूब मुख्यालय में हुई गोलीबारी की घटना को दुखद बताया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की दुखद घटना को शब्दों में बया नहीं किया जा सकता है।
अपने बयान में सुंदर पिचाई ने पुलिस का शुक्रिया भी किया। साथ ही पिचाई ने ये भी कहा कि अब हर किसी को यू-ट्यूब टीम के समर्थन में आना चाहिए। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जब कर्मचारी लंच कर रहे थे, तभी गोलीबारी हुई। सुरक्षा कर्मियों ने फौरन कर्मचारियों को बिल्डिंग से बाहर निकाला। साथ ही प्रत्येक की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*