देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे की शादी हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से होने जा रही है। गोवा में प्री-एंगेजमेंट करने के बाद सोमवार रात अंबानी ने मुंबई स्थित अपने घर पर एक पार्टी रखी , जिसमें बॉलीवुड, क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इतना ही नहीं इस मौके पर कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची। मुंबई स्थित अंबानी के एंटिला में रखी गई इस पार्टी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे। वहीं, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या के साथ पहुंची। बता दें कि शनिवार को गोवा के ताज होटल में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-एंगेजमेंट का आयोजन किया गया था। इस दौरान आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया, जिसे श्लोका ने स्वीकार कर लिया और फिर उसके बाद करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों ने मिलकर डांस किया। ख़बरों की माने तो दोनों की सगाई दिसंबर में मुंबई में होगी। लेकिन उससे पहले ही एंटिला हाउस में एक छोटी-सी पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें जहीर खान अपने पत्नी सागरिका घाटगे, जॉन अब्राहम, हरभजन सिंह, कैटरीना कैफ, करन जौहर, किरण राव इस मौके पर मौजूद रहे।
Related Articles
शाहरुख की बेटी सुहाना खान की बिकिनी फोटो वायरल, फ्रांस में मना रही हैं छुट्टियां
शाहरुख खान अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक खान फैमिली फ्रांस में छुट्टियां मना रही है। अब इसी बीच सुहाना खान की एक फोटो सामने आई है। इस फोटो को […]
सलमान की रिहाई के बाद भी मायूस दिखीं कैटरीना
दो दिन की सजा काटकर जमानत पर छूटे सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने रिहा कर दिया है। सलमान का रिहाई के बाद से फैंस काफी खुश हैं। कि सलमान के पहुंचने के पहले ही […]
बहनों के साथ छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटीं कटरीना कैफ, अब ईसाबेल के डेब्यू की तैयारी
मुंबई। कटरीना कैफ ने अपने बॉलीवुड करियर में ‘नमस्ते लन्दन’, ‘रेस’, ‘राजनीति’, ‘धूम 3’, ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी कई फ़िल्में की और अब बारी है बॉलीवुड को एक और कैफ […]
Be the first to comment