राष्ट्रगान में बदलाव की मांग अब हरियाणा से भी उठने लगी है।अक्सर अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाले हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने यह मांग उठाई है। उनका कहना है, ‘ठीक है राष्ट्रगान से सिंध हटाने की मांग उठी है लेकिन इससे अधिनायक शब्द भी हटाना चाहिए। अधिनायक का मतलब होता है तानाशाह और देश में अब कोई तानाशाह नहीं है।‘
ऐसा नहीं है कि यह मांग पहली बार उठी है। इससे पहले करीब तीन साल पहले राजस्थान के तत्कालीन राज्यपाल कल्याण सिंह ने भी ‘अधिनायक’ की जगह ‘मंगल’ शब्द जोड़ने की बात कही थी क्योंकि अधिनायक शब्द में स्वतंत्रता पूर्व के समय के अंग्रेजी शासक का गुणगान किया गया है। यह बात तब उन्होंने विश्वविद्यालय के एक दीक्षांत समारोह में कही थी। उनका कहना था कि जन गण मन अधिनायक जय हो, अधिनायक किसके लिए। यह ब्रिटिश समय के अंग्रेजी शासक का गुणगान है। राष्ट्रगान में संशोधन होना चाहिए। यह जन गण मंगलदायक…भारत भाग्य विधाता किया जाना चाहिए।
#WATCH: Haryana Minister Anil Vij says 'Theek baat hai Sindh ko hataane ki baat hai. Adhinayak shabd ko bhi hatna chahiye. Adhinayak ka matlab hota hai taanaashah. Hindustan mein ab koi taanaashah nahi hai'. pic.twitter.com/z39oGbbv8O
— ANI (@ANI) March 17, 2018
बता दें कि रिपुन बोरा ने अपने प्रस्ताव में राष्ट्रगान में से ‘सिंध’ शब्द हटाकर इसकी जगह ‘पूर्वोत्तर’ जोड़ने को कहा है। बोरा ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘सिंध’ शब्द सिंध प्रांत का प्रतिनिधित्व करता है, जो अब भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का हिस्सा है। इसे हटाना चाहिए और देश के एक महत्वपूर्ण हिस्से ‘उत्तर-पूर्व’ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शब्द को जोड़ा जाना चाहिए।
Be the first to comment