आधी रात को प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह को किया वीडियो कॉल

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता रणवीर सिंह के बीच अच्छी दोस्ती है। हालांकि, अपने अभिनय और हुस्न का जलवा बिखेरने वाली देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड से दूर हैं और हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वो अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए अपना समय निकाल लेती है, जिसका ताजा नमूना आप यहां देख सकते है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में ‘क्वाटिंकों’ की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन प्रियंका अपने जिगरी दोस्त रणवीर सिंह से वीडियो कॉल के जरिए बात करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने दोस्त को सरप्राइज देने के लिए आधी रात में वीडियो कॉल किया। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका ने रणवीर को जिस वक्त कॉल किया, वह अपनी कार में मौजूद थे और फिल्म के अगले सीन की तैयारियां कर रहे थे। रणवीर ने प्रियंका का वीडियो कॉल देखते ही तुरंत कॉल रिसीव किया और बात की। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

वीडियो कॉल में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह से पूछती हैं कि तुमने इंटरनेशनल वुमन्स डे पर क्या स्पेशल किया? तो इसके जवाब में रणवीर कहते है कि, ‘मैंने वुमन्स डे पर ग्रीन कलर की स्कर्ट पहनी है। मैंने कल ही सेट पर सबको बोल दिया था कि वुमन्स डे पर सभी लोग स्कर्ट पहनेंगे, सभी लोग मतलब सभी फिर चाहे वो स्पॉट ब्वॉय ही क्यों न हो, तो सभी ने स्कर्ट पहनी।’

 

उसके बाद प्रियंका कहती हैं कि, हम लोगों ने तो तुम्हे स्कर्ट में पहले भी देखा है। फिल्म बाजीराव मस्तानी के समय तुमने स्कर्ट पहनी थी। इस पर रणवीर कहते हैं, हां, मैंने मेन वियर स्क्रट पहनी थी। रणवीर फिर आगे कहते हैं, तुम्हारी याद आदी है प्रियंका…जल्दी भारत आ जाओ। मैं तुमसे बात करके बहुत खुश हुआ। जिसके बाद प्रियंका कहती हैं, हां रन्नो मेरे पास एक प्लान भी है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह को इंस्टाग्राम में लाइव चैट में ज्वाइन करने के लिए वीडियो कॉल किया था। प्रियंका चोपड़ा ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘शुक्रिया रणवीर सिंह, तुम सच में एक रॉकस्टार हो। तुम्हारे द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया गया संदेश महत्वपूर्ण है।’

 

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ख़बर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1200 से ज्यादा री-ट्वीट कर चुके है, वहीं, 11 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है। बता दें कि, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बता दें कि, अभी कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में दिख रहा है कि, प्रियंका पहले ग्लास से वाइन पीती हैं और फिर उस ग्लास को सिर पर मार देती हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ऐसा करने की वजह भी बताई है।

 

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*