विराट की कमाई होगी धोनी से जायदा , किसको कितनी फीस मिलेगी

बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम की घोषणा की है। इस नए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में मेहनताने की जो व्यवस्था की गई है उसके मुताबिक अब क्रिकेटर्स को पहले के मुकाबले काफी ज्यादा रकम मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित बीसीसीआई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 के लिए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी किया। बीसीसीआई ने कहा कि हमने ऐसा कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम बनाया है जो विश्व के अन्य देशों की तुलना में बेस्ट है।
बीसीसीआई ने नया ग्रेड सिस्टम बनाया है, जिसमें ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B, ग्रेड C की व्यवस्था की गई है। पहले वाले कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में ग्रेड A+ नहीं होता था। अब ग्रेड A+ में आने वाले खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़, ग्रेड A के खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़, ग्रेड B के खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ और ग्रेड C के खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रुपये मेहनताने के रूप में मिलेगा। पहले ग्रेड A के खिलाड़ियों को 2 करोड़, ग्रेड B के खिलाड़ियों को 1 करोड़ और C के खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये मेहनताने के रूप में मिलते थे।ये हैं ग्रेड A+, ग्रेड A और B में शामिल खिलाड़ी
बीसीसीआई ने 5 खिलाड़ियों को ग्रेड A+ में रखा है, जिसमें कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ग्रेड A में स्थान मिला है। महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और ग्रेड A+ उन्हें नहीं रखने के पीछे यही वजह माना जा रहा है। ग्रेड A में महेंद्र सिहं धोनी के साथ रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रिद्धिमान साहा का नाम शामिल है। ग्रेड B में केएल राहुल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, इशांत शर्मा और दिनेश कार्तिक को स्थान दिया गया है।
ग्रेड C में शामिल हैं ये खिलाड़ी, मिलेगा 1 करोड़ सालाना
केदार जाधव, मनीष पाण्डेय, अक्षर पटेल, करुण नायर, सुरेश रैना, पार्थिव पटेल और जयंत यादव को ग्रेड C में रखा गया है

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*